spot_img
32.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur और BJP विधायक पंकज सिंह ने Badminton और टेनिस में हाथ आजमाया

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur और BJP विधायक पंकज सिंह ने Badminton और टेनिस में हाथ आजमाया

Viral Desk | BTV Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से उनके संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा कराने की बात कही थी। उनकी अपील के बाद कई सांसदों ने अपने क्षेत्र में खेल स्पर्धा कराना शुरू किया। उसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भी अपने संसदीय क्षेत्र में खेल स्पर्धा की शुरुआत की। इसका शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर।

बैडमिंटन और और टेनिस में हाथ आजमाया

इस मौके पर उन्होंने यहां के स्थानीय विधायक पंकज सिंह से ही ‘दो-दो हाथ’ कर लिए। दरअसल गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में खेल स्पर्धा की शुरुआत करते हुए उन्होंने बैडमिंटन और और टेनिस में हाथ आजमाया। टेनिस के गेम के दौरान उनकी टीम में सांसद महेश शर्मा भी थे और विपक्ष में विधायक पंकज सिंह थे।

अनुराग ठाकुर का एक और वीडियो वायरल हुआ था

इसके साथ ही बैडमिंटन के खेल के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराह ठाकुर और पंकज सिंह के बीच जोरदार खेल हुआ। वहीं इससे पहले इसी साल फरवरी में अनुराग ठाकुर का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह बर्फबारी के बीच क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जम्मू-कश्मीर लके गुलमर्ग का था। उन्होंने वहां मौजूद कुछ युवाओं के साथ क्रिकेट खेले. इस दौरान उन्होंने छक्के भी लगाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 11:38 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 11:38 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 11:38 AM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 11:38 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles