spot_img
31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Dabholkar Murder Case: एक दशक पुराने दाभोलकर हत्याकांड में आया फैसला, दो दोषी करार, तीन को किया बरी

Dabholkar Murder Case: एक दशक पुराने दाभोलकर हत्याकांड में आया फैसला, दो दोषी करार, तीन को किया बरी

Crime Desk | BTV Bharat

सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर की हत्या का मामला एक बार फिर चर्चा में है। नरेंद्र दाभोलकर महाराष्ट्र में अंधविश्वास के खिलाफ आंदोलन चलाते थे, जिनकी 2013 में हत्या कर दी गई थी। पुणे की एक विशेष अदालत ने आज इस मामले में फैसला सुनाया। पांच आरोपी में से दो को दोषी करार दिया। वहीं, तीन को बरी कर दिया गया है। बता दें, हत्या के मामले को 2014 में CBI को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ 2016 में आरोप पत्र दायर किया था। 20 अगस्त 2013 को पुणे में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त दाभोलकर सुबह की सैर के लिए घर से निकले। ओमकारेश्वर पुल पर सुबह 7:15 बजे दाभोलकर पर हमला किया गया। दाभोलकर पर पांच गोलियां चलाई गईं। दो गोलियां मिसफायर हुईं, लेकिन दो गोलियां दाभोलकर के सिर में और एक छाती में लगीं। जब वे गिर पड़े, तो दोनों हमलावर पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल से भाग निकले। दाभोलकर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े: Mani Shankar Aiyar: मणिशंकर अय्यर बोले- पाकिस्तान को इज्जत दे भारत, उसके पास परमाणु बम, कोई सिरफिरा आया तो..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 8:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 8:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 8:34 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 8:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles