spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Video: सोशल मीडिया पर ‘अजय देवगन’ का भावुक पोस्ट हुआ वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अजय देवगन (Ajay Devgn) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर ने एक कविता को सुनाया है। जो कविता सुनाई वो देश के सैनिकों को लिए है। फिलहात तो इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसके साथ ही दर्शकों को ये काफी पसंद आ रही है। जाहिर है कि अजय देवगन की एक फिल्म भी इस विषय पर आ रही है।

एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने फिल्मों के लिए किया ये काम, पोस्ट करके दी जानकारी

गौरतलब है कि देशभर में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ मनाई गई। 1971 के युद्ध में मुंह की खाने के बाद लगातार छेड़े गए छद्म युद्ध के रूप में पाकिस्तान ने ऐसा ही छ्द्म हमला कारगिल में 1999 के दौरान किया। 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल का यह युद्ध तकरीबन दो माह तक चला, जिसमें 527  वीर सैनिकों की शहादत देश को देनी पड़ी। 1300 से ज्यादा सैनिक इस जंग में घायल हुए।

पाकिस्तान के लगभग 1000 से 1200 सैनिकों की इस जंग में मौत हुई। भारतीय सेना ने अदम्य साहस से जिस तरह कारगिल युद्ध में दुश्मन को खदेड़ा, उस पर हर देशवासी को गर्व है। इस दिन हम अपने उन वीर जवानों की शहादत को याद करते हैं, जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते जान दे दी। देश के जाबांज सिपाहियों के नाम अजय देवगन ने इस कविता का वीडियो यू ट्यूब पर शेयर किया है। कविता के माध्यम से वो शहीद हुए जवानों की भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं।

अजय (Ajay Devgn) की यह वीडियो काफी पसंद की जा रही है और लगातार लोग इसे देख रहे हैं। वहीं जब इस वीडियो को अक्षय कुमार ने देखा तो उनसे भी रहा नहीं गया। अक्षय ने अजय के लिए ट्वीट किया और लिखा, ‘जब असल जिंदगी में भावनाओं की बात आती है तो मैं खुद को ज्यादा अभिव्यक्त नहीं कर पाता लेकिन अजय ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मुझे नहीं पता था कि आपके (अजय देवगन) अंदर एक कवि भी है। किन किन बातों पर दिल जीतोगे यार।’

बॉलीवुड की ये गर्लगैंग नजर आई फिर से एक साथ, तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर

बात करें अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो उनकी फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी है जिसमें मुख्य किरदार में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो उनकी फिल्म ‘मेडे’ और ‘आरआरआर’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles