spot_img
35.7 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का पति विवेक दहिया साथ वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी छोटे परदे का एक बड़ा नाम है। और विवेका दाहिया भी टेलीविजन एक्टर है, दिव्यांका ने विवेका के साथ 8 जुलाई साल 2016 में शादी कर ली। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अक्सर कपल गोल्स देते हैं। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति और अभिनेता विवेक दहिया के साथ एक वीडियो शेयर करके खुद को आवारा बताया है।

कुछ इस तरह से गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तस्वीरों पर कमेंट करके चर्चा में फिर आई ऋतिक रोशन

दिव्यांका त्रिपाठी को रोड़ ट्रिप बहुत ही पसंद हैं और उन्हें जब भी अपने बिजी शेड्यूल से मौका मिलता है वह अपने पति विवेक के साथ रोड़ ट्रिप पर निकल जाती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक के साथ अपने इंस्टाग्राम पर रोड़ ट्रिप की एक प्यारी सी वीडियो बनाकर शेयर की।

इस वीडियो में वह अपने पति के साथ खेल खलिहान में और रोड़ पर कभी मस्ती कर रही हैं तो कभी अपनी गाड़ी में बैठकर खाना खा रही हैं। कभी विवेक दहिया उनके साथ मिलकर मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत ही प्यार के साथ इसे एडिट किया है। वीडियो देखें। इस वीडियो को साथ उन्होंने आवारा हूं गाना लगाया।

दिव्यांका त्रिपाठी का यह एडिटेड वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस लगातार उनकी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों इस एडिटेड फोटोज की वीडियो के साथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं’। ढ़ेर सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत यादें हैं’।

अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये अब तक की सबसे बेस्ट ट्रेवल रील है जो मैंने देखी है’। फैंस इनकी इस वीडियो पर हार्ट वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। कुछ घंटे पहले डाले गए इस पोस्ट को अब तक 90 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं खैर एक्ट्रेस के काम को लेकर बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी की टेलीविजन पर एक संस्कारी बहू के रूप में एक इमेज बनी हुई थी, जिसे उन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में पार्टिसिपेट करके तोड़ दिया।

महिला दिवस के खास दिन पर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कही ये बात

दिव्यांका त्रिपाठी सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट के रूप में उभरकर सामने आईं और उन्होंने हर एक टास्क को बखूबी किया। दिव्यांका का ये धाकड़ और निडर अंदाज देखकर फैंस और शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए थे। फिलहाल दिव्यांका छोटे परदे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles