spot_img
31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Viral Video: Pune के रिहायशी इलाकों में दिखा ‘मच्छरों का चक्रवात’, हैरान करने वाला वीडियो, लोगों में फैली घबराहट

Viral Video: Pune के रिहायशी इलाकों में दिखा ‘मच्छरों का चक्रवात’, हैरान करने वाला वीडियो, लोगों में फैली घबराहट

Viral desk | BTV bharat

महाराष्ट्र के पुणे में रिहायशी इलाकों में मच्छरों का चक्रवात जैसी अनोखी घटना देखी गई। बड़ी संख्या में मच्छर झुंड बनाकर आसमान में उड़ते दिखाई दिए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं रिहायशी इलाकों में इतनी बड़ी तादाद में मच्छरों के दिखने से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर घबराहट है और स्थानीय लोग नगर निगम पर साफ-सफाई में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

पुणे में मुथा नदी के ऊपर मच्छरों का चक्रवात देखा गया

पुणे में मुथा नदी के ऊपर मच्छरों का चक्रवात देखा गया, जिसमें लाखों की संख्या में मच्छर आसमान में उड़ते दिख रहे हैं। मच्छरों का ये बवंडर पुणे के रिहायशी इलाकों केशवनगर, खराड़ी और मुंधवा आदि में भी देखा गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतनी बड़ी संख्या में मच्छरों के रिहायशी इलाके में दिखने से लोग परेशान हैं और उन्हें अपने और अपने परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो रही है।

लोगों ने अपने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं

इतनी बड़ी संख्या में मच्छरों के उड़ने के चलते लोगों ने अपने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं और वे बाहर जाने से भी डर रहे हैं। लोगों को मच्छरजनित बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का डर सता रहा है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मच्छरों के चक्रवात का वीडियो शेयर कर पुणे नगर निगम पर निशाना साधा। एक रहवासी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर तंज करते हुए लिखा कि ‘पुणे नगर निगम ने केशवनगर के निवासियों को समय पर टैक्स देने के बदले में वैलेंटाइन गिफ्ट दिया है।’

ये भी पढ़े: Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच एक्शन में पुलिस, पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles