spot_img
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Tripura में Amit Shah के काफिले में घुसी सफेद कार, शपथ ग्रहण समारोह में अगरतला पहुंचे थे गृह मंत्री

Tripura में Amit Shah के काफिले में घुसी सफेद कार, शपथ ग्रहण समारोह में अगरतला पहुंचे थे गृह मंत्री

Breaking Desk | BTV  Bharat

त्रिपुरा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को उनके काफिले में अचानक सफेद रंग की एक कार घुस गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज स्पीड में काफिले को ओवरटेक करते हुए भाग गई। त्रिपुरा में कल राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था। इसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अमित शाह अगरतला पहुंचे थे।

वह स्टेट गेस्ट हाउस से निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई

वह स्टेट गेस्ट हाउस से निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अमित शाह का काफिला गुजर रहा है, तभी एक सफेद कार अचानक उनके काफिले के पास आ जाती है। पुलिस वालों ने उसे रोका, तो वह कुछ देर रुकी रहती है।

इसके बाद अचानक कार शाह के काफिले के बीच में आ जाती है

इसके बाद अचानक कार शाह के काफिले के बीच में आ जाती है। पुलिसकर्मी पीछे दौड़ते हुए कार को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह रुकी नहीं। इससे पहले सितंबर 2022 को महाराष्ट्र दौरे पर भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 

ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का अटपटा बयान, कहा- ‘कांग्रेस की सरकार में बढ़ी जनसंख्या क्योंकि ठीक से बिजली नहीं दी’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles