नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रसोई गैस (LPG) और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा भाजपा हर दिन रसोई गैस और डीजल की कीमतें बढ़ा रहे हैं। यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार केवल चुनाव के समय कुछ दिनों के लिए कीमतों को कम करती है।
They (BJP) are increasing LPG and diesel prices every day. It is a matter of concern. Central govt will only reduce the prices for few days when the elections are around the corner: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/z3CYsbR5kA
— ANI (@ANI) February 15, 2021
Ind vs Eng: तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के गिरे 3 विकेट, 482 रनों का विशाल लक्ष्य
दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा की
बंगाल सीएम ने 22 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार की निंदा की और सरकारी नीतियों का विरोध करने वाले किसी को भी गिरफ्तार करना स्वीकार्य नहीं है। भाजपा को सबसे पहले अपने आईटी प्रकोष्ठ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो झूठी सूचनाएं फैलाते हैं। दो तरह के नियम क्यों?
बनर्जी ने आरोप लगाए कि भगवा दल के आईटी प्रकोष्ठ के सदस्य टीएमसी का सदस्य होने का ढोंगकर लोगों को फोन कर रहे हैं और उनकी पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने कोलकाता पुलिस (Kolkata police) से इस पर गौर करने के लिए कहा है।
पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते मूल्य पर BSP सुप्रीमों मायावती का केंद्र पर हमला, कह दी ये बड़ी बात
पुलिस ने रविवार को बताया कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन से जुड़े ‘टूलकिट’ कथित तौर पर ग्रेटा थनबर्ग के साथ साझा करने के लिए दिशा रवि (22) को हाल में बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, इसके अलावा हर दिन एलपीजी और ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है और केंद्र को इससे कोई लेना-देना नहीं है। उसकी दिलचस्पी चुनावों से पहले केवल झूठे वादे करने में है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं और भाजपा राज्य में तृणमूल कांग्रेस के दस वर्षों के शासन को समाप्त करने की कोशिश में लगी हुई है।