spot_img
32.1 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

Corona Virus: देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 55 हजार 874 नए मामले, 614 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट (Corona Virus) के बीच आज संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 55 हजार 874 (2,55,874) नए मामले सामने आए हैं, जो कि सोमवार की तुलना में 50,190 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 614 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 22 लाख से अधिक लोग (22,36,842) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 67 हजार 753(2,67,753) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 15.52 फीसदी हो गई है।

Corona Virus: देश में कोरोना के 3 लाख से अधिक नए मामले, 700 से ज्यादा लोगों की मौत

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.92 करोड़ खुराक 

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) की 162.92 करोड़(162,92,09,308) खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 71.88 करोड़ से अधिक ( 71,69,95,333) कोरोना (Corona Virus) सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 16,49,108 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।

इन सात राज्यों में  संक्रमितों की संख्या बढ़ी

कई राज्यों में संक्रमितों (Corona Virus) की संख्या तो कई राज्यों में मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केरल में एक सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या में 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई तो आंध्र प्रदेश (67%), जम्मू-कश्मीर (61%), असम (57%), मध्य प्रदेश और गुजरात (53%) और तेलंगाना में 41 फीसदी केस बढ़ गए।

इन सात राज्यों में मृतकों की संख्या बढ़ी

वहीं मृतकों की संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र में एक सप्ताह में सबसे अधिक 307 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद केरल (279), दिल्ली (257), बंगाल (250), तमिलनाडु (229) और पंजाब (195) का स्थान रहा। कुल मिलाकर, देश में सप्ताह के दौरान 2,672 मौतों के साथ, मृत्यु दर में 91 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles