spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

हिंद महासागर में लगातार तैनात है 3-6 Chinese युद्धपोत, ड्रैगन की नई चाल का हो सकता है हिस्सा

हिंद महासागर में लगातार तैनात है 3-6 Chinese युद्धपोत, ड्रैगन की नई चाल का हो सकता है हिस्सा

International Desk | BTV bharat

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों की “बड़ी उपस्थिति” है। उन्होंने कहा कि भारत समुद्री क्षेत्र में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और संरक्षण के लिए इस क्षेत्र के घटनाक्रम पर “बहुत करीबी नजर” रखता है। यहां एक कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के बंदरगाहों पर पीएलए नौसेना के विभिन्न जहाजों के डॉक किया जाता है और भारतीय नौसेना “इस पर पैनी नजर रख रही है।”

पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों तरह के खतरों के बारे में बात की

खतरे के पहलुओं के बारे में पूछे जाने पर, नौसेना प्रमुख ने पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों तरह के खतरों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की भूमिका समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा है। आए दिन यह देखा जा रहा है कि समुद्र में कुछ न कुछ विवाद हो रहा है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति के लिहाज से काफी नीचे की बात है, लेकिन इसके तैजी से फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

हम इसे करीब से देख रहे हैं, और इस पर नजर रख रहे हैं

पाकिस्तान में बंदरगाहों पर पीएलए नौसेना के जहाजों के डॉकिंग पर एक सवाल पर उन्होंने कहा, ये जहाज सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि विभिन्न देशों के बंदरगाहों पर डॉकिंग कर रहे हैं। जहां तक पाकिस्तान में बंदरगाहों की उनकी यात्रा का संबंध है, “हम इसे करीब से देख रहे हैं, और इस पर नजर रख रहे हैं।”

ये भी पढ़े: Breaking News: Jammu Kashmir में एलओसी के पास खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 2 जवानों की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles