spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की आज से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल शुरू

नई दिल्ली। आज से बैंक (Bank Strike) की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो चुकी है। इसके चलते देश भर के बैंकों का काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बैंकों की हड़ताल से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (UFBU) ने हड़ताल करने का ऐलान किया है।

 50th Vijay Diwas: विजय दिवस पर PM Modi ने शहीदों को किया नमन
UFBU में शामिल बैंक

UFBU में (Bank Strike) ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (AIBOC), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) और नेशनल ऑर्गेनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW) समेत नौ अन्य बैंक यूनियन शामिल है।

इन सेवाओं पर पड़ रहा बुरा असर

बैंक की हड़ताल के कारण देश भर के सरकारी बैंकों (Bank Strike) की शाखाओं में डिपॉजिट, विड्रॉल, चेक विड्रॉल और लोन अप्रूवल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकारी बैंक के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस हड़ताल की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल की वजह से लोगों के कई जरूरी काम अटक गए हैं, जो अब शनिवार से पहले नहीं हो पाएंगे। हालांकि, इस दौरान एटीएम और अन्य ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी।

प्राइवेट बैंकों पर हड़ताल का कोई असर नहीं

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra Bank) जैसे अगली पीढ़ी के बैंक हमेशा की तरह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

AIBEA के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने बताया कि, यह हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Bank Strike) के निजीकरण के सरकार के फैसले के खिलाफ है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, AIBOC की महासचिव सौम्या दत्ता ने कहा कि, दो दिनों की इस हड़ताल में देशभर से करीब सात लाख कर्मचारी शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles