spot_img
32.1 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

बरेली में कछुआ तस्करी का काला कारोबार, एक तस्कर गिरफ्तार!

नई दिल्ली। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रही है, जहां पुलिस ने कछुआ तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 28 प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को बताया वह बरेली नहीं आसपास के जिलों में इन कछुओं की सप्लाई करते थे और उसके बदले में उसे मोटा मुनाफा मिलता था।

बता दें गोरख धंधा करने वाले गैंग का बरेली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसएसपी बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सुभाष नगर पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे प्रदेश और राज्यों में कछुए की तस्करी करते थे और उसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी। वहीं बरामद हुए कछुए की कीमत लगभग 20 लाख रूपये से अधिक की बताई गई है।

दरअसल सुभाष नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रामगंगा नदी से तस्कर कछुए निकालकर उन्हें बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना को सही मानते हुए दोनों तस्करों की घेराबंदी कर दी और फिर दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह मछली के शिकार के बहाने नदी में जाल से कछुआ को पकड़ते थे और फिर उन्हें इकट्ठा करके बेच देते थे। बरामद कछुओं का वजन लगभग 60 किलो है।

Afghanistan मुद्दे पर 24 घंटे के अंदर CCS की दूसरी बैठक, PM Modi ने दिए कई निर्देश

अपराध छोड़ दो या जिला

बरेली एसएसपी ने जिले में अपराध, अपराधियों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्कारी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया है। जिसके चलते सुभाष नगर पुलिस ने कछुआ तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सरकार ने कहा है कि अपराध छोड़ दो या जिला छोड़ दो।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles