spot_img
42.9 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Breaking News: Delhi के Palam में भीषण आग, आग की लपटें, आसमान में धुएं का गुब्बार, 4 लोग पहुंचे अस्पताल

Breaking News: Delhi के Palam में भीषण आग, आग की लपटें, आसमान में धुएं का गुब्बार, 4 लोग पहुंचे अस्पताल
Breaking desk | BTV Bharat 
 दिल्ली के पालम इलाके में आज एक चार मंजिला रिहाइशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग एरिया से शुरू हुई और बाद में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के सभी 16 फ्लैट्स में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने के बाद से ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल है

आग लगने के बाद से ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। आगल लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को घटनास्थल के पास से हटाया जा रहा है। इमारत से आग की लंबी-लंबी लपटें निकल रही हैं। आसमान में धुएं का गुब्बार देखने को मिल रहा है। इलाके के लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

आनन-फानन में 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

आनन-फानन में 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के साथ दिल्ली पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इमारत में फंसे लोगों को बचाने का काम चल रहा है। उधर इस हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। इलाके के लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 6:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles