spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Chhath Puja 2021: फिर से छाई रानू मंडल सोशल मीडिया पर

नई दिल्ली। दीवाली के बाद छठ पूजा (Chhath Puja) का त्यौहार आता है और इसको बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इसीलिए देशभर में छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पर्व बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों में बेहद अहम माना जाता है। इस पूजा में सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और छठी माता की पूजा की जाती है। हर साल छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी के मशहूर सिंगर्स अपने  नए-नए गाने रिलीज करते हैं। तो ऐसे में एक बार फिर से छठ पूजा का गीत गाकर रानू मंडल सोशल मीडिया पर छा गई है।

पटाखों के बैन को भड़की Kangana Ranaut, दिया ऐसा जबाव

पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा तो छठ गीत गाते ही हैं लेकिन अब रानू मंडन ने भी छठी मैया का गीत गाया है। रानू मंडल के नाम से प्रसारित यह गीत यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये गीत रानू मंडल ने नहीं गाया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम से ही प्रसारित किया जा रहा है।

सबसे खास बात इस गाने को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुई दिख रही हैं। हालांकि कमेंट में कई यूजर्स ने कहा भी है कि यह रानू मंडल की आवाज नहीं है। एक यूजर ने लिखा- बस लाइक और कमेंट के लिए रानू मंडल का नाम लिख देना ठीक नहीं है। इस वीडियो पर लोग रानू मंडल को ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

दिवाली पार्टी पर साथ दिखे Iulia और Salman

कई लोग रानू मंडल को कह रहे हैं कि अब वो दोबारा वापसी नहीं कर सकते। एक यूजर ने लिखा, ‘सारा मूड खराब कर दिया’।इस वीडियो को Mridang Music World नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जिसके बाद से ही ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

इस खास पूजा के लिए हाल ही में सोनू निगम ने भी पवन सिंह के साथ मिलकर छठ का गीत गाया है। इस गाने में पवन सिंह और सोनू निगम के साथ हर्षिका पूनाचा (Harshika Poonacha)  भी शामिल हैं। खैर अब देखना होगा कि आगे क्या होता है क्या फिर से रानू मंडल को लोग पसंद करेंगे या नही।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles