spot_img
32.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

कांग्रेस नेता का राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित ट्वीट, ‘द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले’, भड़की BJP

कांग्रेस नेता का राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित ट्वीट, ‘द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले’, भड़की BJP

Political Desk | BTV Bharat

 

कांग्रेस नेता उदित राज ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया है। उदित राज के इस बयान की आलोचना हो रही है और वह इस मामले में बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख उदित राज ने कहा है कि यह उनका निजी बयान है कांग्रेस पार्टी का नहीं। वहीं बीजेपी ने कहा कि यह पहली बार राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस की ओर से नहीं किया गया है इसके पहले भी कांग्रेस पार्टी के नेता ऐसा कर चुके हैं। वहीं उदित राज के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है। उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। वह कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा। वही इस मामले में जब विवाद बढ़ा तब उसके बाद उदित राज की ओर से एक और ट्वीट करते हुए यह लिखा गया कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है। कांग्रेस पार्टी का नहीं है।

वहीं उदित राज के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला

वहीं उदित राज के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का शब्द उदित राज ने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है। यह कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी भी ऐसा कर चुके हैं और वो भी हमने सुना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles