spot_img
27.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Cyclone Yaas: PM मोदी ने Odisha-Bengal के लिए किया राहत पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली। चक्रवात तूफान यास (Cyclone Yaas) ने बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। वहीं अब उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में तबाही से हुए नुकसान का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हवाई सर्वेक्षण कर जायज़ा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों राज्यों को 500-500 करोड़ का राहत पैकेज दिया है। हालांकि सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि तूफान यास से राज्य में लगभग 15000 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Cyclone Yaas: कोरोना काल के बीच CM Patnaik की पहल, केंद्र से नहीं मांगा राहत पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर पहुंचे और यहां एक बैठक में चक्रवात ‘यास’ से ओडिशा के विभिन्न इलाकों में हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान ओडिशा सरकार ने बार-बार आने वाली चक्रवात की समस्या से निजात के लिए दीर्घकालिक समाधानों और आपदा अनुकूल शक्ति तंत्र के प्रावधानों पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

आ गया Cyclone Yaas, देख लीजिए असर, बंगाल-ओडिशा में कैसे मचाया तबाही LIVE

मिली जानकारी के अनुसार बैठक के आरंभ में प्रधानमंत्री का राज्य में स्वागत किया गया और इसके बाद चक्रवात का सामना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में एक वीडियो फिल्म और डिजिटल प्रस्तुति के जरिए उन्हें अवगत कराया गया। जेना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र व राज्य की सरकार को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती है,आज

ज्ञात हो कि चक्रवात यास से जुड़ी घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हो गयी जबकि इसके कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। चक्रवात के कारण ओडिशा में तीन लोगों और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।‘ताउते’ के बाद एक सप्ताह के भीतर देश के तटों से टकराने वाला ‘यास’ दूसरा चक्रवाती तूफान है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles