Nuh violence में मरने वालों की संख्या 6 हुई, अब तक 116 लोग गिरफ्तार, CM खट्टर ने की शांति की अपील
Breaking Desk | BTV bharat
हरियाणा राज्य के नूंह जिले में भड़की हिंसा में अबतक कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। सीएम खट्टर ने खुद इसकी पुष्टि की। साथ ही करीब 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसात्मक झड़प के बाद बुधवार सुबह रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने गुरुग्राम के बादशाहपुर में फ्लैग मार्च भी किया। उधर, दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
घटना में दो होम गार्ड और चार नागरिकों सहित छह लोगों की मौत हो गई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “घटना में दो होम गार्ड और चार नागरिकों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य में स्थिति सामान्य है।” उन्होंने जनता से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।