नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में सर्दी जितनी ज्यादा होती है उतनी ही ज्यादा गर्मी भी होती है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी हर साल रिकॉर्ड तोड़ पड़ती है। वहीं अभी तो अप्रैल की शुरुवात हुई है और गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, और इस के चलते दिल्ली का स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा।
किसानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए: केजरीवाल
कई सारे इलाको का तापमान देखा गया है जो कि काफी ज्यादा रहा है, अलग अलग इलाकों के अनुसार नरेला में पारा 40.3 और पीतमपुरा में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि बीते साल 16 अप्रैल को तापमान 40.1 डिग्री दर्ज हुआ था। और दिल्ली यूनिवर्सिटी, जाफरपुर, जैसे इलाकों में पारा 39 डिग्री के पार रहा। जबकि नजफगढ़ में तापमान 40.3 दर्ज हुआ। दिल्ली का औसत तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह से यह इस साल में इस माह का सर्वाधिक तापमान है।
और हम इसी कड़ी में दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो ऐसा नही है कि नोएडा में गर्मी नहीं थी। क्योंकि नोएडा में भी लगभग तापमान 40 डिग्री के आस-पास ही रहा। मौसम विभाग की मानें पश्चिमी विक्षोभ केअसर के कारण मंगलवार को आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। विभाग ने आंधी के साथ गड़गड़ाहट होने की संभावना जताई है। इससे आंशिक रुप से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर: लॉकडाउन पर बोलें CM
फिलहाल मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि आठ अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच तापमान के कुछ कम होने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान 36-37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम करवट लेने लगेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।