नई दिल्ली। राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra singh tomar) ने कृषि कानूनों के मसले पर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘खून से खेती’ सिर्फ कांग्रेस कर सकती है बीजेपी नहीं। अब इस बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा बीजेपी से सवाल किया गोधरा में जो खेती हुई थी, वो खून की खेती थी या पानी की। उन्होंने कहा आरआरएस और बीजेपी हमेशा ही प्रदायिक दंगे कराना चाहते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी और असदुद्दीन ओवैसी के बीच अच्छी दोस्ती है।
प्रधानमंत्री जी ने किसानों के साथ बात करने के लिए 2 मंत्री लगाए। नरेंद्र सिंह तोमर जिनके पास खेती ही नहीं तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल जो कॉर्पोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं: दिग्विजय सिंह, कांग्रेस #FarmersProtest pic.twitter.com/YX5d2F5NXp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री जी ने किसानों के साथ बात करने के लिए 2 मंत्री लगाए। एक नरेंद्र सिंह तोमर जिनके पास खेती ही नहीं तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल जो कॉर्पोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं।
संसद में कृषि मंत्री बोले-कानून में क्या काला? यह ना किसान यूनियन बता पा रहे, ना विपक्ष
क्या है पूरा मामला
बता दें कि कृषि कानून को लेकर चल रहें विरोध प्रदर्शन के बीच राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्ष ने एक बार फिर नए कृषि कानूनों को लेकर चल आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरा और इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। वहीं इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं किसान यूनियन से 2 महीने तक यही पूछता रहा कि कानून में काला क्या है तो मैं उसको ठीक करने की कोशिश करूं। लेकिन अब तक मुझे ना किसान यूनियन और ना ही विपक्ष बता पा रहे कि इस कानून में आखिर काला क्या है।
दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी खून से खेती नहीं कर सकतीः राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर pic.twitter.com/e2L8cAXuop
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस दौरान कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर हमला बोला है। कृषि मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को बरगलाया गया है कि ये (उद्योगपति) कानून आपकी जमीन को ले जाएंगे। इतना ही नहीं कृषि मंत्री ने आगे कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी खून से खेती नहीं कर सकती है।
कृषि मंत्री ने आगे कहा अगर भारत सरकार (Central Government) किसी संशोधन को तैयार हैं इसका मतलब यह नहीं है कि पूरा कानून ही खराब है। उन्होंने कहा कि किसानों को बरगलाया गया है कि उस कानून से किसानों की जमीन पर किसी और का कब्जा हो जाएगा। कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा आप की सरकार लाई थी लेकिन उस पर काम हमने किया है।