spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, June 13, 2024

रेमों हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को कौन नहीं जानता है। पिछले दिनों खबर आई थी कि रेमों को अटैक आया था जिसके चलते हर कोई परेशान हो गया था। रेमो के कई फैंस और दोस्त रेमो से मिलने अस्पताताल भी गए थे। सोशल मीडिया पर कई सारे फोटो और वीडियो के जारिए सारी खबर सबको मिल रही थी। लेकिन अब एक बड़ी आ रहीं है कि रेमों अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है।

Untitled-19

रेमों का स्वागत हुआ धूमधाम से

कोरियोग्राफर और डांसर रेमो पिछले दिनों अटैक आने की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। खबरों से पता चला था रेमो को अटैक अचानक आया था कोई पहले से बीमार नहीं थे। जैसे ही ये बात सबको पता चली तो सोशल मीडिया उनके फैंस और दोस्तों ने कई पोस्ट करना शुरु कर दिया था। कुछ लोग तो रेमो से मिलने अस्पताल भी गए थे।

हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। अब बताया जा रहा है कि कोरोयिग्राफर की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। कोरियोग्राफर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रेमो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए खुद बताया है कि अब वे ठीक हैं। उन्होंने अपने तमाम फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया है। हमेशा की तरह इस बार भी रेमो ने एक खास वीडियो के जरिए ये संदेश फैन्स तक पहुंचाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

सोशल मीडिया पर रेमो ने एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रेमो का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया है। कई सारे गुब्बारों के जरिए उनका वेलकम हुआ है। वीडियो में गणपति बप्पा का गाना भी चल रहा है और एक्टर डांस के जरिए बता रहे हैं कि अब वे फिट हैं। वे लिखते हैं- सभी के प्यार और दुआओं के लिए दिल से शु्क्रिया। मेरे तमाम दोस्तों को भी शुक्रिया।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 13, 2024 5:56 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 13, 2024 5:56 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 13, 2024 5:56 AM
0
Total recovered
Updated on June 13, 2024 5:56 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles