spot_img
36.1 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

अगर आपको भी कम करना है वजन, तो करें इन चीजों का सेवन

नई दिल्ली। वजन आज के समय में बहुत ज्यादा बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जैसे जैसे वजन बढ़ता जाता है लोगों की समस्या भी बढ़ती जाती है, हर कोई परेशान है अपने मोटापे से और इस बढ़ते वजन से। आज के समय में मोटापा या वजन का बढ़ना अपने आप में एक बीमारी है और कई बीमारियों का कारण भी है। मोटापे की वजह से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, फैटी लिवर, पाचन संबंधी समस्याएं और अवसाद जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरुरी हो गया है।

शाम की चाय के साथ में खाए ‘साबूदाना पालक वड़ा’, स्वाद में भी होगा जबरदस्त

इसलिए सभी लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए, ताकि वजन समान्य बना रहे। हालांकि जिनका वजन पहले से बढ़ा हुआ है, उन्हें इसे घटाने के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं किन फलों और सब्जियों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है?

1. तरबूज- तरबूज सेहत के लिए बहुत सही होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। ऐसे में तरबूज के सेवन से न तो वजन बढ़ता है और ना ही कोलेस्ट्रॉल। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें सिट्रलीन नाम का एक तत्व होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। चूंकि यह पानी से भरपूर होता है, ऐसे में इसके सेवन से पेट जल्दी भर जाता है और लोग ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

2. पपीता- पपीता खाना तो हमेशा ही सही होता है और डॉक्टर्स भी इसकी सलाह देते है। यह विटामिन-ए, सी, फोलेट, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। चूंकि यह फाइबर से समृद्ध होता है, ऐसे में इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप बार-बार खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

3. खीरा – खाना के साथ सलाद में हर कोई खीरा खाना पसंद करता है, और ये काफी अच्छा भी होता है हम सबके लिए। खीरा में बेहद ही कम मात्रा में कैलोरी होती है और अधिक मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में नियमित रूप से खीरा का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ सा महसूस होता है और आप अधिक खाना खाने से बच जाते हैं। इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।

4. लौकी-  अक्सर देखा जाता है कि लोगों को लौकी खाना या हरी सब्जियां खाना पसंद नही होता है परंतु अगर आप अपना वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो लौकी आपके बहुत काम आ सकती है। इसमें बेहद कम कैलोरी होती है और यह फाइबर से परिपूर्ण सब्जी है। नियमित रूप से इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

घर पर बनाए ‘अदरक की बर्फी’, स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद

तो इन सबके अलावा आप सेब, काले अंगूर और अनाज का भी सेवन लगातार करते है तो आपको काफी फायदा होता है। और आपकी सेहत भी सही बनी रहती है। वजन कम करने के लिए आपको फलों का और हरी सब्जियों का सेवन करना जरुरी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles