spot_img
40.7 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

डीजल-पेट्रोल के दाम में आज भारी वृद्धि, जानिए कितनी हैं कीमतें

नई दिल्ली। पूरा देश अभी कोरोना महामारी की दूसरी लहर झेल रहा है। हर कोई परेशान है, सभी लोगों के मन में एक ही बात है आखिर देश से कोरोना कब जाएगा? तो वहीं दूसरी तरफ देश में डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। ताजा आकड़े की बात करें तो पेट्रोल के दाम में दो दिन की स्थिरता के बाद सोमवार 31 से 35 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पैट्रोल की कीमत भी 23 से 26 पैसे तक बढ़ी है। जानें प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं।

शहर            डीजल       पेट्रोल

दिल्ली           82.06     91.53

मुंबई             89.17     97.86

कोलकाता       84.90     91.66

चेन्नई            86.96     93.38

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को मिला अमेरिका से मदद का भरोसा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम बढ़ाये हैं। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27  रुपये से बढ़कर 91.53 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम इस दौरान 81.73 रुपये से बढ़कर 82.06 रुपये प्रति लीटर हो गया। आपको बता दें कि दोनों ईंधन के दाम देश भर में बढ़े हैं। अलग अलग राज्यों में यह वृद्धि अलग अलग होती है। राज्यों में स्थानीय स्तर पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग अलग होने के कारण दाम में यह अंतर होता है।

कोरोना हालातों पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात !

आपको बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में मांग बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने की वजह से दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं। कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles