नई दिल्ली। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने विधानसभा में दिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर पलटवार किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यालय में यूपी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी लाल टोपी से क्यों डरते हैं? उनकी खुद की तस्वीर है लाल टोपी लगाए हुए।
अगर दिल्ली की सरकार बड़ी-बड़ी चीज़ें बेच रही हैं। तो उत्तर प्रदेश सरकार छोटी-छोटी चीज़ें बेच रही हैं। यह पहली सरकार है जिसका कोई विजन नहीं है। जो सरकार अपने संकल्प पत्र को भूल जाए उससे क्या उम्मीद करते हैं आप: उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव, यूपी सरकार के बजट पर pic.twitter.com/xqGA7Rj6qz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2021
अखिलेश यादव ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार (Modi sarkar) पर निशाना साधते हुए कहा अगर दिल्ली की सरकार बड़ी-बड़ी चीज़ें बेच रही हैं। तो उत्तर प्रदेश सरकार छोटी-छोटी चीज़ें बेच रही हैं। यह पहली सरकार है जिसका कोई विजन नहीं है। जो सरकार अपने संकल्प पत्र को भूल जाए उससे क्या उम्मीद करते हैं।
अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज-लाल टोपी देखकर एक बच्चे ने कहा था-मम्मी, ये देखो गुंडा
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के आचरण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसी चीजों से वे विधायिका को ‘अविश्वसनीयता’ के दायरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा “राज्यपाल प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख हैं। अगर सदन अपने संवैधानिक प्रमुखों का सम्मान नहीं करेगा तो लोकतांत्रिक प्रणाली के सामने स्वयं एक गंभीर संकट खड़ा होगा।
उन्होंने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा, “एक बार मैं बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में गया था, वहां एक बच्चे को अन्नप्राशन कराने के दौरान एक पार्टी के कुछ लोग विरोध करने पहुंच गए। उन्होंने टोपी पहनी थी। तभी उस महिला के साथ खड़े ढाई साल के बच्चे ने कहा कि मम्मी वह देखो गुंडा गुंडा। अब आप देखिए कि दो-ढाई साल के एक बच्चे के मन में टोपी पहनकर आने वाले व्यक्ति के बारे में क्या धारणा है। यह धारणा सामान्य रूप से बन चुकी है।