spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023

Jammu Kashmir:Kishtwar में तंबू पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, खानाबदोश गोथर्ड परिवार के थे सभी सदस्‍य

Jammu Kashmir:Kishtwar में तंबू पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, खानाबदोश गोथर्ड परिवार के थे सभी सदस्‍य

Breaking Desk | BTV Bharat

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चीड़ का पेड़ एक तंबू पर गिर गया। इसके नीचे दबकर घुमंतू समुदाय के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना केशवन में भालना वन क्षेत्र में हुई। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ कर तंबू पर गिर गया। बताया क‍ि मरने वालों में तीन महिलाएं हैं।

खानाबदोश परिवार की ओर से लगाए गए तंबू पर चीड़ का पेड़ गिर गया

हादसे के फौरन बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया। किश्तवाड़ के एसएसपी खलील पोसवाल ने कहा क‍ि वन क्षेत्र में खानाबदोश परिवार की ओर से लगाए गए तंबू पर चीड़ का पेड़ गिर गया। आज तड़के इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह परिवार अपनी भेड़-बकरियों के साथ दाचन की ओर जा रहा था लेकिन भारी बारिश के कारण उन्हें भालना के जंगल में रुकना पड़ा। किश्तवाड़ के डीसी देवांश यादव ने बताया कि तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यादव ने कहा क‍ि पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा

यादव ने कहा क‍ि पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीसी ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से परिवार को 50,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई है। जान गंवाने वाले लोग कठुआ जिले के गठी-बरवल से थे।

ये भी पढ़े: Breaking : Iran ने 2,000 किलोमीटर की दूरी वाली ballistic missile का परीक्षण किया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,143
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2023 7:21 PM
531,874
Total deaths
Updated on June 2, 2023 7:21 PM
3,736
Total active cases
Updated on June 2, 2023 7:21 PM
44,455,533
Total recovered
Updated on June 2, 2023 7:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles