spot_img
32.9 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लगा श्रद्धालुओं का तांता

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लगा श्रद्धालुओं का तांता

Devotional Desk | BTV Bharat

आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।इस बार शारदीय नवरात्र नौ दिन के हैं। 24 अक्तूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। सुबह होते ही मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए देवी भक्तों की लंबी कतार लगी रही। देवी भक्तों ने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। घंटे की ध्वनि और शंखनाद से मंदिर गूंज उठे। देवी भक्तों ने उपवास रखा है।

9 दिन तक नियम संयम से रहते हुए माता रानी का ध्यान करेंगे

9 दिन तक नियम संयम से रहते हुए माता रानी का ध्यान करेंगे। आज सुबह घर व मंदिरों में घट स्थापना के बाद अखंड ज्योति जलाई गई। साथ ही मां दुर्गा का श्रृंगार कर उन्हें चोला अर्पण किया गया। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ और कीर्तन हो रहे हैं। वहीं, शनिवार को रात तक मंदिरों में सजावट आदि का कार्य जारी था।

 

देवी भक्तों ने विधि विधान से मां शैलपुत्री पुत्री की पूजा की

अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, बाबा गंगनाथ मंदिर, 84 घंटे वाला मंदिर, कामनाथ मंदिर सहित प्रसिद्ध देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी कतार देखी गई। देवी भक्तों ने विधि विधान से मां शैलपुत्री पुत्री की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़े: Breaking News: Maharashtra में Samriddhi Highway पर फिर बड़ा हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में 12 लोगों की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles