spot_img
41.8 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

Una भड़काऊ भाषण केस में Kajal Hindustani को कोर्ट से झटका, सरेंडर के बाद पुलिस ने भेजा जेल

Una भड़काऊ भाषण केस में Kajal Hindustani को कोर्ट से झटका, सरेंडर के बाद पुलिस ने भेजा जेल

Breaking Desk | BTV bharat

गिर सोमनाथ जिले के ऊना कस्बे में रामनवमी के दिन भड़काऊ भाषण देने के बाद सुर्खियों में आई सोशल एक्टीविस्ट काजल हिन्दुस्थानी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने काजल हिन्दुस्थानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए काजल हिन्दुस्तानी ने ऊना की निचली अदालत में बेल की अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। इसके बाद काजल हिन्दुस्थानी ने पुलिस कचहरी पहुंचकर सरेंडर किया। जहां से काजल हिन्दुस्थानी जेल ले जाया गया।

काजल हिन्दुस्थानी के खिलाफ केस दर्ज किया था

ऊना कस्बे आयोजित हिंदू सम्मेलन में काजल हिन्दुस्थानी के कथित विवादित निवेदन के साथ एक समुदाय विशेष में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद गिर सोमनाथ पुलिस ने काजल हिन्दुस्थानी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मूलरूप से जामनगर की रहने वाली काजल हिन्दुस्थानी पर समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बातें कहने का आरोप है। तो वहीं पुलिस ने काजल हिन्दुस्थानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद शनिवार तक गिरफ्तारी नहीं की थी। इसी बीच काजल हिन्दुस्थानी ने निचली अदालत में जमानत की अर्जी लगा दी थी।

विश्व हिंदू परिषद् की तरफ से आयोजित किए हिंदू सम्मेलन में भाषण दिया था

30 मार्च को काजल ने ऊना में विश्व हिंदू परिषद् की तरफ से आयोजित किए हिंदू सम्मेलन में भाषण दिया था। आरोप है कि कार्यक्रम के भाषण में उन्होंने समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक कमेंट किए थे। इसके बाद कस्बे में तनाव फैल गया था।

ये भी पढ़े: अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर दर्शन करने आई तो कुछ लोगों को दर्द हुआ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles