spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर दर्शन करने आई तो कुछ लोगों को दर्द हुआ

अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर दर्शन करने आई तो कुछ लोगों को दर्द हुआ

Political Desk | BTV bharat

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पूरी महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर का दर्शन करने आई है, इससे कुछ लोगों को दर्द हुआ है। देश में कुछ लोगों को हिंदुत्व से समस्या है। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे का इशारा कांग्रेस या फिर उद्धव ठाकरे की तरफ हो सकता है। शिंदे ने कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है और यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है। मंदिर के दर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिंदे ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर से हमारी भावनाएं जुड़ी हैं।

यह हमारी आस्था का विषय है

यह हमारी आस्था का विषय है। राम मंदिर में हजारों की संख्या में रामभक्त पहुंचे हैं। यहां पूरा वातावरण राममय हो गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में यहां आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं। शिंदे ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर से हमारे हृदय का जुड़ाव है और यह हिन्दू अस्मिता का प्रतीक है। अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है। मैंने आज राम मंदिर के निर्माण का कार्य भी देखा। आज छत-पिलर सब तेजी से तैयार हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर का काम हो रहा है।

ये भी पढ़े: Israel Missile attack: इजरायल हुआ खतरनाक, सीरिया से रॉकेट दागे जाने के बाद किया पलटवार, किए ताबड़तोड़ जवाबी हमले

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles