spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

मुंबई में लॉकडाउन को लेकर ‘कंगना रनौत’ ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। फिल्मी दुनियां की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई है। कंगना ने महाराष्ट्र में हुए लॉकडाउन को लेकर सरकार को निशाने पर ले लिया और सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बयान दे दिया है। बता दे कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही तेजी से फैल रही है जिसके चलते सबसे ज्यादा केस तो मुंबई से ही सामने आ रहे है।

ऐसा हो नही सकता है कि कंगना किसी मुद्दे पर अपनी बात ना रखे, इसी के चलते इस बार कंगना ने लिखा है,- ‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन है? सेमी लॉकडाउन? या नकली लॉकडाउन? यहां क्या हो रहा है? कोई भी निर्णायक निर्णय लेना चाहता है। चांगु मंगू गिरोह अस्तित्व के संकट से लड़ रहा है या नहीं, जबकि हर पल तलवार की तरह लटक रहा है।’

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना रनोट अक्सर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। बीते दिनों भी उन्होंने राज्य सरकार के लॉकडाउन लगाने के फैसले पर सवाल खड़े किए थे।

इससे पहले भी कंगना का एक ट्वीट वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा था,- ‘इस मीटिंग के ठीक बाद, उन्होंने पूरे महीने के लिए सिनेमाघर बंद कर दिये। शर्म की बात है। दुनिया के बेस्ट सीएम वायरस के प्रसार की चेन तोड़ने के लिए एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन क्यों नहीं करते? इस आंशिक लॉकडाउन से वायरस नहीं रुकने वाला, सिर्फ बिजनेस बंद होगा।’

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई काफी डरा हुआ है क्योंकि काफी तेजी से वायरस फैल रहा है। इतने केस पहले भी सामने नही आए थे जितने इस बार आए है और लोगों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है। और फिल्मी दुनियां की तो बहुत बुरी हालात है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles