नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) काफी विवादों से घिरी हुई हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने किसानों को लेकर कई सारे विवादित बयान भी दिए थे। जिसके बाद से उन्हें किसान संगठनों का विरोध झेलना पड़ रहा है। वहीं, कंगना की गाड़ी को पंजाब में किसानों के एक संगठन ने घेर लिया था। जिसके बाद कंगना मुश्किल में फंस गईं थीं। पंजाब से निकलने के बाद कंगना अब मथुरा (Mathura) के श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Srikrishna Janmabhoomi) पहुंच चुकी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी।
जान से मारने की धमकी पर भड़की Kangana Ranaut, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि के दर्शन
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करके एक पोस्ट लिखा। उस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो दिल्ली से मथुरा जा रही हैं। मथुरा (Mathura) जाकर भगवान कृष्ण की जन्मभूमि (Srikrishna Janmabhoomi) के दर्शन की। उन्होंने कार में बैठी हुई एक तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा कि, एक खूबसूरत सुबह ड्राइविंग करके दिल्ली से मथुरा जाते हुए।
वृंदावन में कंगना का हुआ भव्य स्वागत
कंगना ने अपनी स्टोरी में एक पारंपरिक ड्रेस पहने हुए तस्वीर लगाई। लिखा कि, वो श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि ये पहली बार है जब वो वहां जा रही हैं।
वृंदावन में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें एक बच्चे ने मिठाई खिलाई। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।
कंगना ने पंजाब की महिलाओं से की थी मुलाकात
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें वो कुछ पंजाबी औरतों से प्यार से बात करती दिखाई दे रही हैं। वो अपने कार का शीशा खोल कर उनसे हाथ मिला कर बात कर रही हैं। इस वीडियो पर उन्होंने लिखा कि, सबने मुझे रोका पर मैंने बात की। इस दौरान उन महिलाओं और कंगना में अच्छी बातचीत हुई।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।