spot_img
36.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

जानिए चना खाना आपकी हेल्थ के लिए हो सकता है कितना फायदेमंद

नई दिल्ली। सेहत के लिए क्या खाना जरुरी है औऱ क्या नहीं इसकी जानकारी होना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि इससे क्या होगा हम हमेशा उस चीज का सेवन अच्छे करेंगे जो हमारी सेहत के लिए फायदेंमंद हो। फिवहात तो हम आपको चनें को लेकर जरुरी जानकारी देते है कि इससे सेहत पर क्या असर होता है। कुरकुरा भुना हुआ चना खाने में बेहद मज़ेदार लगता है। पोषक तत्वों से भरपूर चने का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंह है। भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो सेहत को फायदा पहुंचाता है।

मानसून के मौसम में बनाए स्वादिष्ट स्नैक्स, ये है आसान रेसिपी

वहीं दूसरी तरफ देखें तो अनिमिया में इसका सेवन बेहद असरदार है, इसके सेवन से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। अगर कमर में दर्द रहता है तो इसका सेवन करें, दर्द से निजात मिलेगी। हॉर्मोन्स को बैलेंस करता है चना। बॉडी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो दिन में एक बार भुने हुए चने का जरूर सेवन करें। इतने गुणकारी चने का सेवन सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है इसके बारें हम आपको आज बताते है।

1. शुगर कंट्रोल करने में- भुने हुए चने का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। भुना हुआ चना ग्लूकोज को सोख लेता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसी वजह से शुगर के मरीजों को भुना हुआ चना खाने की सलाह दी जाती है। तो चना इस तरह से भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। कोशिश करें कि दिन में एक बार तो चना जरुर खाएं आप।

2. वजन कंट्रोल करने में- अगर आप मोटापे से परेशान हैं और आपको मोटपा दिन व दिन आपके लिए परेशानी बनता जा रहा है। तो भुने हुए चने को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर वजन को कम करने में मददगार होता है। फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है, जिससे आपको भूख जल्दी नहीं लगती।

अगर आप भी रहना चाहते हैं फिट तो ब्रेकफास्ट में बनाए ये हेल्दी खाना

3. अनिमिया के उपचार के लिए- चना बैसे तो कई सारे तरीकों से सेहत के लिए सही होता है। परंतु जब बाद अनिमिया की आती है तो इसके लिए चने बहुत जरुरी होते है। चने में भरपूर आयरन मौजूद होता है जो बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है। अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो रोजाना भुना चना खाए।

4. इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने में- भुना हुआ चना इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है, जिससे आप कम से कम बिमारियो के शिकार होते है। इसीलिए आपको चना खाना जरुरी है। कोरोनाकाल में इसके सेवन से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है, और खुद की सेहत का ख्याल रखा जा सकता है।

5. कब्ज का बेहतरीन इलाज में- कब्ज से परेशान रहते हैं तो रोजाना भुने हुए चने का सेवन करें। भुने चने खाने से बॉडी को एनर्जी मिलेगी, साथ ही कब्ज से भी निजात मिलेगी। इसीलिए कहा जाता है कि भुना हुआ खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। तो आप हमेशा कोशिश करें कि सेहत का ध्यान रखने के क्या खाएं या क्या नहीं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles