spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

NIA Chief Visit Golden Temple: NIA के महानिदेशक Dinkar Gupta ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया

NIA Chief Visit Golden Temple: NIA के महानिदेशक Dinkar Gupta ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया

Breaking Desk | BTV Bharat

NIA के प्रमुख दिनकर गुप्ता आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका है। पंजाब के DGP पद से ट्रांसफर होने के बाद यह उनका पहला दौरा है। गुरुघर में नतमस्तक होकर उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुरक्षा घेरे में पहुंचे NIA चीफ दिनकर गुप्ता ने इस दौरान कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। NIA चीफ के गोल्डन टेंपल पहुंचने पर DCP परमिंदर सिंह भंडाल भी साथ थे।

दिनकर गुप्ता ने आम व्यक्ति की तरह गोल्डन टेंपल में परिक्रमा की

सादे कपड़ों स्काई ब्लू रंग की शर्ट व ब्लैक पेंट में पहुंचे दिनकर गुप्ता ने आम व्यक्ति की तरह गोल्डन टेंपल में परिक्रमा की और फिर गुरुघर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया से बातचीत करते हुए दिनकर गुप्ता ने कहा कि यह उनकी पर्सनल विजिट है और वह यहां सिर्फ गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आया हूं। NIA चीफ ने इस दौरान मीडिया के अन्य सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। मीडिया की तरफ से बीते दिनों उत्तर भारत और भारत में खालसा एड के प्रमुख के यहां NIA की रेड के बारे में सवाल पूछा गया था।

ये भी पढ़े: Pakistan में बड़ा रेल हादसा, रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, 15 की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles