spot_img
36.1 C
New Delhi
Monday, May 13, 2024

Kartarpur Corridor: आज मंत्रियों के साथ दर्शन करने जाएंगे CM चन्नी

नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) कांग्रेस (Congress) में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गुरु पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) खुलने का स्वागत तो सभी ने एक सुर में ख़ुशी जताकर किया। किन्तु, गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब (Shri Kartarpur Sahib) में माथा टेकने जाने के मामले में फिर टकराव की बातें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjeet Singh Channi) आज अपनी कैबिनेट (Cabinet) के साथ करतारपुर साहिब माथा टेकने जा सकते हैं. किन्तु, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ‘नवजोत सिंह सिद्धू’ को आधिकारिक तौर पर इस जत्थे का हिस्सा नहीं होने की जानकारी दी गई है।

UP: नई हवा है जो BJP है वही सपा है – Congress
navjot singh sidhu
navjot singh sidhu

ऐसा दावा किया जा रहा है कि – ‘नवजोत सिंह सिद्धू’ के मीडिया सलाहकार ‘सुरिंदर दल्ला’ ने किया है। दल्ला ने कहा कि – ‘नवजोत सिंह सिद्धू’ को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है कि – वह 18 के बजाय 20 नवंबर को जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नवजोत सिंह सिद्धू’ को पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाना था। उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली थी।

Kerala: आज से दो महीने के लिए खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट

करतारपुर साहिब कॉरिडोर से सड़क के रास्ते जाने वाले पहले जत्थे के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ‘अश्वनी शर्मा’ के साथ भाजपा नेताओं का जत्था आज सुबह पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। जत्थे में सुखवंत सिंह धनौला, जसविंदर सिंह ढिल्लों, एसएस चन्नी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, तीक्ष्ण सूद, शिवबीर सिंह राजन, मंजीत सिंह राय व केडी भंडारी भी शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी के नेता पाकिस्तान जाकर श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे। 19 नवंबर को सभी नेता और विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान के साथ श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि – वह गुरु पर्व के अवसर पर पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।

UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 13, 2024 11:15 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 13, 2024 11:15 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 13, 2024 11:15 AM
0
Total recovered
Updated on May 13, 2024 11:15 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles