spot_img
35.1 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

Uttarakhand Assembly Elections: नितिन गडकरी ने जारी किया BJP Manifesto, हर वर्ग का रखा गया ध्यान

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (uttarakhand assembly elections) के लिए भाजपा का चुनाव घोषणापत्र (BJP Manifesto) बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जारी कर दिया गया। राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।
Priyanka Gandhi Vadra ने जारी किया Congress Manifesto, पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?
देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है।

ये रहे खास मुद्दे:
  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे
  • किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी।
  • युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
  • देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
  • पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
  • छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
  • हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
  • बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा
गंगा को नमामि गंगे में अविरल बनाने के लिए काम किया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, भाजपा सरकार आने से पहले गंगा की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। गंगा हमारी आत्मा है। हमने गंगा को नमामि गंगे में अविरल बनाने के लिए काम किया है। गंगा हमारी आस्था है। हमारे चार धाम की यात्रा छह माह में होती थी। जब मैं मंत्री बना तो एक हादसा हुआ। हमने स्विट्जरलैंड से कंसल्टेंट बुलाए। उनको काम दिया। उत्तराखंड की 12500 करोड़ की योजना 825 करोड़ में बनी।
कहा कि राज्य में 176 किलोमीटर की सड़क में टनल का काम चल रहा है। चारधाम सड़क प्रोजेक्ट में एक भी पेड़ नहीं कटेगा। सभी पेड़ ट्रांसप्लांट होंगे। इसमें हम स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे। उन्हें पेड़ ट्रांसप्लांट करने की ट्रेनी देंगे।
निशंक ने सामने रखीं घोषणापत्र की खास बातें
विमोचन से पहले पूर्व सीएम निशंक व घोषणापत्र के संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणापत्र की खास बातें सामने रखीं। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें कभी सोचा न होगा कि एक ऐसा दृष्टिपत्र तैयार हुआ, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है। हमने ब्लॉक स्तर तक सुझाव पेटिका रखने के बाद लोगों से सुझाव लिए हैं। उनसे पूछा है कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं। अगले 10 वर्ष उत्तराखंड के हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शेरशाह सूरी के बाद देश में सड़कों का जो काम नितिन गडकरी ने किया, वह ऐतिहासिक है। यह दृष्टिपत्र न्यू उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति में काम करेगा। इस दृष्टिपत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के हिसाब से सभी बिंदुओ पर जनता के सामने रखा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने एक ऐसे अनुभवी नेता को इस दृष्टिपत्र को तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी, जिन्होंने उत्तराखंड को बतौर सीएम बेहतर समझा है। पूर्व सीएम निशंक की जिम्मेदारी में ये दृष्टिपत्र तैयार हुआ है। कहा कि अन्य दलों और हमारे घोषणापत्र में अंतर मिलेगा। हमारा घोषणापत्र जनता का है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles