पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल द्वारा की गई आगे की चिकित्सा जांच में, निदान कथित तौर पर पेट में संक्रमण है। उधर बताया जा रहा है कि भगवंत मान रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे।
कुछ टेस्ट हुए है जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है
इससे पहले दिन में, पंजाब के सीएम ने अमृतसर के पास मुठभेड़ के बारे में ट्वीट किया था जिसमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े दो गैंगस्टर मारे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बुधवार को कुछ टेस्ट किए गए जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है और पंजाब के सीएम भगवंत मान को कुछ और दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है. 48 साल के भगवंत मान ने इसी महीने 7 जुलाई को गुरप्रीत कौर से शादी की थी।