spot_img
30.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Audit Day: CAG दफ्तर में PM Modi का संबोधन, कहा- वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा ‘ऑडिट’

नई दिल्ली। आज लेखापरीक्षा दिवस (Audit Day) मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज दिल्ली स्थित कैग हेडक्वार्टर में ऑडिट दिवस (Audit Day) कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि, इस महत्वपूर्ण संस्था के माध्यम से देश की सेवा के लिए समर्पित आप सभी लोगों को ऑडिट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

PM Modi ने किया Purvanchal Expressway का लोकार्पण, लड़ाकू विमान दिखाएंगे करतब

‘ऑडिट’ को लेकर लोगों की मानसिकता में बदलाव

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। ‘कैग बनाम सरकार’, ये हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन चुकी थी, लेकिन आज इस मानसिकता में बदलाव आया है। आज ऑडिट (Audit Day) को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जाता है।’

 

Audit Day

 

CAG अपने आप में एक विरासत

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘एक संस्थान के रूप में कैग अपने आप में एक विरासत है। इसकी रक्षा करना और इसे बेहतर बनाना हर पीढ़ी का कर्तव्य है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक संस्था के रूप में कैग न केवल देश के खातों का हिसाब किताब चेक करता है, बल्कि प्रोडक्टिविटी में एफिशिएंसी में वैल्यू एडिशन भी करता है। इसलिए ऑडिट दिवस (Audit Day) और इससे जुड़े कार्यक्रम हमारे चिंतन मंथन, हमारे सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

भारत की अर्थव्यवस्था पकड़ रही रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि कैग नियमित रूप से राजकोषीय घाटे और सरकारी खर्च के बारे में चेतावनी देता था। हमने इन चेतावनियों को सकारात्मक तरीके से लिया और अप्रयुक्त व कम उपयोग वाले तत्वों से कमाई करने का निर्णय लिया। ऐसे कई फैसलों से भारत की अर्थव्यवस्था फिर से रफ्तार पकड़ रही है।
पिछली सरकार पर साधा निशाना

संबोधन में पीएम ने कहा कि, हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा है। हम समस्याओं को पहचानेंगे तभी तो समाधान तलाश कर पाएंगे। आज हम ऐसी व्यवस्था बना रहे है। जिसमें ‘सरकार सर्वम्’ की सोच, सरकार का दखल भी कम हो रहा है। और आपका काम भी आसान हो रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles