spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

RR vs PK IPL 2021: पंजाब ने राजस्थान को 4 रन से हराया

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने IPL 2021 के पांचवें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी। बतौर कप्तान सैमसन ने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा। ऐसा करने वाले वे IPL के पहले खिलाड़ी बने। यह IPL में सैमसन की तीसरी सेंचुरी रही। उन्होंने शतक के मामले में एबी डिविलियर्स की बराबरी भी की।

IPL 2021: पंजाब के सामने राजस्थान की चुनौती, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

हालांकि, सैमसन का शतक बेकार गया। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में बॉलिंग की। पहले 3 गेंद पर सिर्फ 2 रन आए। इसके बाद चौथी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम बॉल पर राजस्थान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। सैमसन ने शॉट तो लगाया, पर वह बाउंड्री लाइन पर खड़े दीपक हूडा के हाथों में गई। सैमसन 63 गेंदों पर 119 रन बनाकर आउट हुए।

लोकेश राहुल ने शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा
कप्तान लोकेश राहुल ने IPL में अपनी 22वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने 50 बॉल पर 91 रन की पारी खेली। राहुल को चेतन सकारिया ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। तेवतिया ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लपका। राहुल ने सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया। वॉटसन ने 145 मैच में 21 फिफ्टी के साथ 3874 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन के बाद ही IPL से संन्यास ले लिया था।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 26, 2024 5:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 26, 2024 5:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 26, 2024 5:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 26, 2024 5:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles