spot_img
32.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

Bharat Jodo Yatra के दौरान Telangana में पारंपरिक नृत्य करते नजर आए Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra के दौरान Telangana में पारंपरिक नृत्य करते नजर आए Rahul Gandhi

Viral Desk | BTV Bharat

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 52वें दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ के तेलंगाना के धर्मपुर से पदयात्रा शुरू की। इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बीच राहुल गांधी आज तेलंगाना में कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य करते नजर आए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस दौरान दिवाली के मौके पर 24 और 25 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा नहीं हुई थी, जबकि 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह के चलते पदयात्रा नहीं हुई।

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर तक रहेगी

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर तक रहेगी, जिसके बाद सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी हर दिन करीब 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे और 375 किमी की दूरी तय करेंगे। पदयात्रा तेलंगाना के 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी। राज्य में यात्रा का यह चौथा दिन है।

राहुल गांधी कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में प्रार्थना स्थल, मस्जिद और मंदिर जाकर वहां पूजा-अर्चना भी करेंगे। तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे

ये भी पढ़े: Thumkeshwari Song Launch: सॉन्ग लॉन्च इवेंट में कृति सेनन और वरुण धवन ने जमकर लगाए ठुमके

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 10:38 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles