नई दिल्ली। कोरोना संकट (Corona crisis) के इस दौर में हर कोई परेशान है। तो वहीं दूसरी ओर देश में एक नया मामला टूलकिट केस (Toolkit case) टूल पकड़ते जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग छिड़ी हुई है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ में कथित टूल किट मामले को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन के बाद सोमवार को पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) का बयान दर्ज कर लिया है।
ये पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के कार्यालय से संचालित होता है। हम इस मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे: रमन सिंह https://t.co/Hta9uYFyeJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2021
दिल्ली में वैक्सीन की कमी, पर्याप्त मिले तो 3 महीने में पूरा करेंगे वैक्सीनेशन: केजरीवाल
रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नसर सिद्दीकी के नेतृत्व में आज पुलिस का एक दल मौलश्री विहार स्थित रमन सिंह के निवास पहुंचा और उनका बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने इस दौरान सभी सवालों का लिखित में जवाब प्रस्तुत किया है।
उन्होंने बताया कि सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने जो कुछ भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा या पोस्ट किया है वह सार्वजनिक है और जो कुछ भी उनसे पूछा जाएगा उसका जवाब देने के लिए वह तैयार हैं। कथित टूल किट मामले को लेकर पुलिस ने पिछले सप्ताह सिंह को नोटिस जारी किया था।
Toolkit case: एक्शन में आई BJP, Sambit Patra बोले- ट्विटर खुद वामपंथी
रमन सिंह का कांग्रेस पर आरोप
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक षड़यंत्र के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें राज्य और केंद्रीय नेतृत्व सहित पूरी कांग्रेस पार्टी शामिल है। छत्तीसगढ़ में पुलिस कानून से नहीं कांग्रेस द्वारा शासित है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ पुलिस ने मुझे जो नोटिस जारी किया था, वह मुझे मिलने से पहले कांग्रेस द्वारा ट्वीट किया गया था। जो दस्तावेज पुलिस के पास होने चाहिए, वह कांग्रेस के पास हैं। इससे स्पष्ट है कि पुलिस किसके इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, हम कांग्रेस की दमनकारी और लोकतंत्र विरोधी राजनीति के खिलाफ सड़क से लेकर अदालत तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
नोएडा में सेक्स रैकेट का हुआ बड़ा खुलासा, धंधे की वजह लॉकडाउन को बताया
कहा से शुरू हुआ टूलकिट विवाद
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने एक टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने की कोशश की है। पात्रा ने कहा कि कोरोना का जो नया स्ट्रेन आया है और उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारतीय स्ट्रेन कहने से मना कर दिया है लेकिन कांग्रेस इसे इंडियन स्ट्रेन और उससे भी आगे बढ़कर मोदी स्ट्रेन के नाम से प्रसारित करने में लगी है। उन्होंने कहा यह बहुत ही दुखद है। कहीं न कहीं देश को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने के लिए एक वायरस को भारत के नाम और प्रधानमंत्री के नाम पर प्रतिपादित करने की चेष्टा है। मुझे लगता है यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दर्शाता है।