spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

Horoscope, 2 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

नई दिल्ली। Horoscope 2 October: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य-मंगल कन्या व गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। ऐसें में ज्योतिष के अनुसार इस सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार का राशि बताते है।

Horoscope Today, 1 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

meshrashifal.btv

 मेष राशि (Arise) –आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आपका दिन ठीक रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो के ऊपर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती। आपको किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का अंक स्वामी सूर्य है। सूर्य व भाग्यस्वामी केतु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

vrashrashifal.btv

 वृष राशि (Taurus)-  आज आपको कामकाज के प्रति काफी धैर्य रखने की आवश्यकता है। आप अपना कोई भी काम है जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। परिवार का साथ मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों को मार्गदर्शन मिलेगा, जिसके माध्यम से आपको अच्छा फल मिलने वाला है।

शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

mitoonrashifal.btv

 मिथुन राशि (Gemini)- आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। संतान की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार में शांति बनी रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अचानक मन में बेवजह की विचार आ सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पति-पत्नी के बीच चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों का दिन शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

karkrashifal.btv

 कर्क राशि (Cancer)- आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुख शांति पूर्वक व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर किसी जरूरी मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कार्य क्षेत्र में सुधार होने की उम्मीद है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

sinhrashifal.btv

 सिंह राशि (Leo)- आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पढ़ाई लिखाई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

kanyarashifal.btv

कन्या राशि (Virgo)- आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता का विशेष ख्याल रखें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ बढ़ सकती है। थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

tulaarashifal.btv

तुला राशि (Libra)- आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो उसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- अंक व भाग्यस्वामी केतु है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हड्डी के रोगी सावधानी बरतें।

brashikrashifal.btv

वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनचाहे स्थान पर काम करने का मौका मिल सकता है। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। खास व्यक्तियों की मदद से आपको फायदा मिल सकता है।

शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। केतु,शनि व आज के अंक स्वामी सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

dhanurasshifal.btv

धनु राशि (Sagittarius)- आज आपको छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आमदनी बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धर्म से जुड़ा साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व भाग्यस्वामी केतु नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी केतु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- केतु नस विकार की सम्भावना दे सकता है।

makarrashifal.btv

मकर राशि (Capricornus)- आज मन की शांति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मधुर संबंध बने रहेंगे, कोई अच्छा मौका मिलने की उम्मीद है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। ख़ास लोगों की मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

kumbharashifal.btv

 कुंभ राशि (Aquarius)- आज आपका मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहने वाला है। धार्मिक कामों में अधिक मन लगेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

meenrashifal.btv

 मीन राशि (Pisces)- आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आप विषम परिस्थितियों में धैर्य और समझदारी से काम लें। आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसमी बीमारी से सावधान रहना होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश कीजिए।

  • सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles