spot_img
32.1 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

जन्माष्टमी पर 101 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ

नई दिल्ली। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmastami) है, अर्थात् आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन है। और आज के खास दिन पर इस साल बेहद खास संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जन्माष्टमी पर 101 साल बाद जयंती योग बना है। जो कई राशियों को लाभान्वित करेगा, मध्यरात्रि को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से जयंती योग बनता है।

Janmashtami 2021: जानिए क्या है हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही भगवान विष्णु ने कृष्ण अवतार लिया था। मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि के लिए ये संयोग बेहद शुभ माना जा रहा है। तो ऐसे आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर जयंती योग सभी राशियों पर कैसा असर डालेगा। और लोगों के लिए आज का दिन किस तरह से खास होगा।

जानिए किस दिन है ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ और कब है इसका शुभ मुहुर्त

1. मेष- हम आपको इस राशि के बारें बता दे कि अर्थिक रूप से मजबूत होंगे, संपत्ति का लाभ होगा। कोई शुभ सूचना मिलेगी। मेष राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन बालगोपाल का का गंगाजल से अभिषेक कर दूध से बनी मिठाई, नारियल का लड्डू और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें।

2. वृषभ- जब बात वृषभ राशि वालों की करें तो नए कार्य की शुरुआत हो सकती है, यात्रा के योग बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक कर, छेने की मिठाई, पंजीरी और मखाने का भोग लगाएं।

3. मिथुन- मानसिक तनाव बढ़ सकता है, धन खर्च परेशान कर सकता है। मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान बांकेबिहारी का दूध से अभिषेक कर पंचमेवा, काजू की मिठाई और केले का भोग लगाते हुए स्फटिक की माला से ‘श्रीराधायै स्वाहा’ मंत्र का जाप करें ।

4. कर्क- कोई बड़ी समय हल हो सकती है. धन का लाभ होगा, करियर में सुधार होगा। कर्क राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का घी से अभिषेक कर केसर या खोए की बर्फी और कच्चे नारियल से भोग लगाएं।

5. सिंह- संपत्ति का लाभ हो सकता है, धन लाभ के भी योग हैं। संतान के सहयोग से लाभ हो सकता है। सिंह राशि के जातक कृष्ण जन्मोत्सव के के दिन मुरलीधर का गंगाजल में शहद मिलाकर अभिषेक करते हुए लाल पेड़े, अनार और गुड़ का भोग अर्पित करें।

6. कन्या- संतान की उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कन्या राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन दूध में घी मिलाकर बालगोपाल का अभिषेक करें और उन्हें मेवे, दूध की मिठाई, अमरुद और नाशपति का भोग लगाएं।

7. तुला- स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा। किसी भी तरह की जल्‍दबाजी नुकसान दे सकती है। तुला राशि के जातक कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लड्डू गोपा का दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। भगवान को खोए की बर्फी, माखन-मिश्री, केले और कलाकंद का भोग अर्पित करें।

8. वृश्चिक- काफी व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति बेहतर होती जाएगी। नए काम की शुरुआत हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को पंचामृत से अभिषेक करें और उन्हें गुलाब जामुन, गुड़ की मिठाई, नारियल का प्रसाद अर्पित करें।

9. धनु- काम के चलते व्यस्त रहेंगे। करियर की स्थिति में सुधार होगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं। धनु राशि के जातक कृष्ण जन्मोत्सव के भगवान कृष्ण का दूध और शहद से अभिषेक करते हुए बेसन की मिठाई और कोई पीला फल अर्पित करें।

10. मकर- काम का बोझ कम होता जाएगा। मानसिक तनाव भी कम होगा। करियर में बदलाव के योग हैं। मकर राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल पेड़े, गुलाब जामुन और अंगूर का भोग लगाएं।

11. कुंभ- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कुंभ राशि के जातक को जन्माष्टमी के दिन नंद गोपाल का का पंचामृत से अभिषेक कर भूरे रंग की मिठाई, पंचमेवे और चीकू का भोग लगाएं।

12. मीन- धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। मीन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करें और मेवे की मिठाई चढ़ाएं। तो इस तरह से इस राशि वालों का दिन भी काफी अच्छा रहेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles