spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

अफगानिस्तान: वतन वापसी की कवायद तेज, काबुल से वायुसेना के तीन विमान पहुंचा भारत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां के हालात आम लोगों के लिए बद से बदतर हो गया है। काबुल एयरपोर्ट पर तालिबान के खौफ से अफरातफरी लगातार बनी हुई है। लोग देश छोड़ने को मजबूर है। ऐसें में भारत अफगान राजधानी से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत तीन उड़ानों के जरिए अपने 329 नागरिकों और दो अफगान सांसद समेत करीब 400 लोगों को रविवार को देश वापस ले आया।

काबुल एयरपोर्ट से150 भारतीयों के अपहरण की खबर गलत, सभी लोग सुरक्षित!

भारतीय वायुसेना के सी-19 सैन्य परिवहन विमान के जरिए 107 भारतीयों और 23 अफगान सिखों एवं हिंदुओं समेत कुल 168 लोगों को काबुल से दिल्ली के निकट हिंडन वायुसेना अड्डे पर लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 87 भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों के एक अन्य समूह को दुशाम्बे से एअर इंडिया के एक विशेष विमान से वापस लाया गया। इससे एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के एक विमान के जरिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे ले जाया गया था।

तालिबान का नाम लिए बिना बोले रक्षा मंत्री-भारत के लिए बढ़ गईं चुनौतियां!

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने विमान के हिंडन में उतरने से कुछ घंटों पहले ट्वीट किया, भारतीयों की निकासी जारी है। भारत के 107 नागरिकों समेत 168 यात्री भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से काबुल से दिल्ली लाए जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि काबुल से दोहा लाए गए भारतीय अफगानिस्तान स्थित कई विदेशी कंपनियों के कर्मी हैं।

बागची ने देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर ट्वीट किया,‘अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। एआई1956 विमान ताजिकिस्तान से कुल 87 भारतीयों को नयी दिल्ली ला रहा है। दो नेपाली नागरिकों को भी लाया जा रहा है। इसमें दुशाम्बे में स्थित भारत के दूतावास ने सहायता की। लोगों को निकालने के लिए और उड़ानों का प्रबंधन किया जाएगा।

काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का C-130J विमान, आज 85 भारतीयों की घर वापसी

गौरतलब है कि तालिबान के पिछले रविवार को काबुल पर कब्जा जमाने के बाद भारत अफगान राजधानी से पहले ही भारतीय राजदूत और दूतावास के अन्य कर्मियों समेत 200 लोगों को वायुसेना के दो सी-19 परिवहन विमानों के जरिए निकाल चुका है। सोमवार को 40 से ज्यादा भारतीयों को लेकर पहली उड़ान भारत पहुंची थी। भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों और वहां फंसे कुछ भारतीयों समेत करीब 150 लोगों के साथ दूसरा सी-17 विमान मंगलवार को भारत पहुंचा था।

अमेरिकी सैनिकों की स्वदेश वापसी की पृष्ठभूमि में तालिबान ने अफगानिस्तान में इस महीने तेजी से अपने पांव पसारते हुए राजधानी काबुल समेत वहां के अधिकतर इलाकों पर कब्जा जमा लिया है। इन लोगों की वापसी के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अब ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर होगा।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 26, 2024 9:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles