spot_img
42.9 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री की अलग होने की बात अफवाह

धनश्री ने पति युजवेंद्र चहल से अलग होने की अफवाहों को किया खारिज

भारत के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अलग होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। YouTuber-कोरियोग्राफर और चहल के अलग होने की खबरें तब शुरू हुईं जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने उपनाम से चहल को हटा दिया। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा: “आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि हमारे रिश्ते से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इसे समाप्त करें। सभी को प्यार और रोशनी।” इससे पहले चहल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यही बयान साझा किया था।

धनश्री ने किया अफवाहों का खण्डन

आपको बता दे की धनश्री ने अपने मां से चहल सरनेम हटा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो के अलग अलग रिएक्शन आने लगे। लोगो को लगा की धनश्री और पति युजवेंद्र चहल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। शायद दोनों अलग होने वाले है। आपको बता दे जहां धनश्री ने सरनेम हत्या था तो वही चहल ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक सैड स्टोरी लगाई थी। जिससे लोगो को दोनों की अलग होने की बात सच लगने लगी। चहल की हालिया कहानी जिसमें उन्होंने एक नया जीवन शुरू करने का उल्लेख किया, ने प्रशंसकों को उनके रिश्ते में मुद्दों के बारे में अधिक अनुमान लगाया।

ऐसा पहले भी कई सेलिब्रिटी के साथ हो चूका है

इस कपल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। ये अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। धनश्री भारत और विदेशों में अपने मैचों के दौरान चहल के साथ जाती हैं। आपको बता दे की दोनों ने इसे अफवाह बताया है। ऐसा पहली बार किसी के साथ नहीं हुआ है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जब अपने पति का सरनेम अपने नाम से हटाया था। तभी ही कुछ ऐसा ही रिएक्शन लोगो का देखने को मिला था। लोग दोनों के अलग होने के कयास लगा रहे थे। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने ख़बरों का खंडन किया था।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 18, 2024 9:55 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 18, 2024 9:55 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 18, 2024 9:55 PM
0
Total recovered
Updated on May 18, 2024 9:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles