नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर अस्पताल के एक सफाई कर्मी मनीष कुमार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उपस्थिति में कोविड-19 का पहला टीका लगाया गया। इसके साथ ही मनीष देश की राजधानी में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बन गए।
It was an honour for me to join our courageous Corona Warriors at AIIMS, Delhi on this momentous occasion.
As a fitting tribute to their selfless service, our healthcare workers & frontline workers will be the 1st to be inoculated #COVID19 vaccine. pic.twitter.com/HCRCVEy7sX
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 16, 2021
विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरूआत, देश को संबोधित करते भावुक हुए PM मोदी
AIIMS में सफाई कर्मी मनीष को लगा पहला टीका
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को भी टीका लगाया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की। हर्षवर्धन ने कहा कि दोनों टीके-भारत बायोटेक के स्वदेशी कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड, इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक ‘संजीवनी’ हैं।
सर्वे भवन्तु सुखिनः।
सर्वे सन्तु निरामयाः।आ गई कोरोना की वैक्सीन।
आज PM श्री @narendramodi जी द्वारा VC के माध्यम से भारत में दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी #vaccination drive का शुभारंभ यह दर्शता है कि हमारा medical system दुनिया में किसी से कम नहीं है।#LargestVaccineDrive pic.twitter.com/E9OpHA8m5q
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 16, 2021
टीका अभियान की शुरुआत के बाद हर्षवर्धन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ये टीके महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारी ‘संजीवनी’ हैं। हमने पोलियो के खिलाफ लड़ाई जीती है और अब हम कोविड के खिलाफ युद्ध जीतने के निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं। मैं इस अवसर पर सभी फ्रंटलाइन कर्मियों को बधाई देता हूं।
सरकार के अनुसार लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मियों को पहले टीके लगाए जाएंगे, उसके बाद 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को और फिर 50 साल से कम उम्र के मरीजों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मियों के टीकाकरण की लागत केंद्र सरकार वहन करेगी।
दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरूआत
बता दें कि देश में 16 जनवरी यानि आज से Corona टीकाकरण अभियान (Corona vaccination) शुरू हो गया है। इस अभियान की शुरूआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए किया। इस दौरान देश को संबोधित करते हुए भावुक हो गए और कहा कोरोना से बीमार कई साथी अस्पताल से घर लौटे ही नहीं लौटे। उन्होंने आगे कहा कोरोना टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की है।
भारत ने इस महामारी से जिस प्रकार से मुकाबला किया उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। केंद्र और राज्य सरकारें, स्थानीय निकाय, हर सरकारी संस्थान, सामाजिक संस्थाएं, कैसे एकजुट होकर बेहतर काम कर सकते हैं, ये उदाहरण भी भारत ने दुनिया के सामने रखा।