UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ शांतिनिकेतन, रबीन्द्रनाथ टैगोर ने यहीं बिताया अपना अधिकांश जीवन
Breaking Desk | Btv Bharat
रबीन्द्रनाथ टैगोर के घर शांति निकेतन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है। कई कविताओं के रचयिता, नोबेल पुरस्कार विजेता, भारत का राष्ट्रगान लिखने वाले रबीन्द्रनाथ टैगोर का घर शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में है। बता दें कि रबीन्द्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी संबोधित किया जाता है। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय शांतिनिकेतन में बिताया था।
यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में इसे शामिल करने की सिफारिश की गई
हाल ही में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में इसे शामिल करने की सिफारिश की गई थी। अब यूनेस्को ने रविवार को एक्स पर जानकारी साझा करते हुए शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का ऐलान किया है।