spot_img
32.9 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

पॉपुलर सीरिज Money Heist को लेकर चौकाने वाली खबर आई सामने

नई दिल्ली। वर्ल्ड पॉपुलर सीरिज मनी हाइस्ट (Money Heist) को लेकर कोई भी खबर, फैंस बड़ी उत्सकुता के साथ पढ़ते है। जाहिर है कि एक बेहद शानदार फैन फ्लॉइंग की इस सीरिज की। इसीलिए इसको लेकर हर कोई इंतजार कर रहा होता है कि आगे क्या होगा इसमें। फिलहाल तो इस सीरिज को लेकर खबर आई है कि नेटफ्लिक्स (Netfilx) ने इस स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज के स्पिन ऑफ बर्लिन का एलान किया है। । मनी हाइस्ट शो जरूर खत्म हो जाएगा, मगर इसकी कहानी जारी रहेगी।

Video: सिद्धार्थ की मौत के बाद Shehnaaz Gill की ऐसी है जिंदगी

दरअसल बात ऐसी है कि मंगलवार को हुई एक ग्लोबल फैन इवेंट में प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि बर्लिन 2023 में रिलीज होगी। इस स्पिन ऑफ सीरीज में शो के प्रमुख किरदार आंद्रेस दे फोनोलोसा यानी बर्लिन की बैक स्टोरी दिखायी जाएगी। बर्लिन, इस किरदार का छद्म नाम है। सीरीज में सभी किरदारों को किसी ना किसी शहर का नाम दिया गया है।

Money Heist Season 5 Trailer Out release date what will happen with  Professor Lisbon Tokyo video twitter reactions | Web-series News – India TV

जाहिर है कि बर्लिन मनी हाइस्ट के मुख्य किरदार और मास्टरमाइंड प्रोफेसर यानी अलवारो मोर्ते क बड़ा भाई है और रॉयल मिंट ऑफ स्पेन में हाइस्ट के दौरान प्रोफेसर के बाद दूसरा सबसे अहम टीम मेंबर था। बर्लिन का किरदार बेहद दिलचस्प दिखाया गया है। वो प्रोफेसर की तरह संजीदा नहीं है, अतरंगी है। औरतों में दिलचस्पी लेता है। हाइस्ट की फूल प्रूफ योजनाएं बनाने में उसकी अहम भूमिका रही।

Money Heist: The Experience' Launching in 5 Global Cities in 2021 - What's  on Netflix

शो में बर्लिन का किरदार कई रंग और जज्बात से गुजरता है।शुरुआत में टीम मेंबर्स से टकराने वाला बर्लिन अंतत: अपनी लीडरशिप से उन्हें प्रभावित कर लेता है। बर्लिन को एक असाध्य बीमारी हो जाती और पहली हाइस्ट के दौरान टीम को बचाते हुए मारा जाता है। मनी हाइस्ट सीजन 5 के पहले वॉल्यूम में भी बर्लिन की झलकियां दिखायी गयी थीं और उसकी बैक स्टोरी के कुछ हिस्से दर्शकों ने देखे। उसकी प्रेम कहानी और बेटे को इंट्रोड्यूस करवाया गया था।

Money Heist 5' trailer out: Professor and gang prepare to fight, show's  release date out

शो में यह किरदार स्पेनिश एक्टर पेद्रो अलोंसो निभाते हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने एलान किया कि मनी हाइस्ट के कोरियन वर्जन में स्क्विड गेम के पार्क हाए-सू बर्लिन का किरदार निभाएंगे। खैर मनी हाइस्ट के आखिरी सीजन में 10 एपिसोड्स हैं। पहले पांच एपिसोड्स 3 सितम्बर को रिलीज किये गये थे। वहीं, बाकी पांच तीन दिसम्बर को स्ट्रीम किये जा रहे हैं।

Money Heist' Season 5 Wraps For Netflix – Deadline

वहीं चौथा सीजन 2020 में आया था, जिसमें 8 एसिपोड्स थे। चारों सीजन स्पेनिश के अलावा अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है। मनी हाइस्ट स्पेनिशन में ला काला दे पापेल (La Casa de Papel) नाम से बनायी गयी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर शो फ्लॉप रहा था। इसका निर्माण साल 2017 में स्पेनिश भाषा में किया गया था।

फिल्म ‘रॉकी और रानी’ की टीम के लिए Dharmendra ने भेजा नोट

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई डॉक्यूमेंट्री ‘मनी हाइस्ट: द फिनोमेना’ में इस बात का ज़िक्र है कि यह शो फ्लॉप हो गया था। इसके मुताबिक, मनी हाइस्ट का निर्माण पहले स्पेनिश टीवी चैनल एंटिना 3 के लिए किया गया था। शुरुआत में इस शो को ज़बरदस्त सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ गिरता गया। दूसरे सीज़न के बाद इसे बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था। इस फ्लॉप टीवी सीरियल में नेटफ्लिक्स ने जान फूंकी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles