spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

India को खेलों की Superpower बनाने का सफर जारी रहेगा: रीजीजू

नई दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक से पहले रीजीजू की जगह अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को खेलमंत्री बनाया गया है। निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा। उन्होंने कहा मेरा मंत्रालय बदल गया है लेकिन खेल मंत्रालय (sports ministry) में ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। मैं टीम को शुभकामना देता हूं।

रीजीजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को आयोजित विदाई समारोह में कहा हमने भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने के लिये सारे प्रयास किये। उन्होंने कहा खेल मंत्री के तौर पर मेरा पूरा कार्यकाल आयोजनों और गतिविधियों से भरपूर रहा। मैने युवा से लेकर सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की और बात की। भारत को खेलों में आगे ले जाने का सफर जारी रहेगा और पूरा होगा।

कपिल देव बोले-अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत

रीजीजू ने खेल मंत्रालय में अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इसने देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिये पर अमल करने की पूरी कोशिश की। रीजीजू के कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में इजाफा हुआ और वित्तीय कठिनाई झेल रहे मौजूदा या पूर्व खिलाड़ियों को तुरंत मदद मिली। इसके साथ ही देश भर में साइ केंद्रों का बुनियादी ढांचा बेहतर किया गया।

विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन पर PM Modi ने कही…

बता दें कि मई 2019 में खेलमंत्री बने रीजीजू कैबिनेट में फेरबदल के साथ अब कैबिनेट मंत्री के रूप में कानून मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। वहीं ठाकुर को सूचना और प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय सौंपा गया है। मणिशंकर अय्यर (2006 से 2008) के बाद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री होंगे। गौरतलब है कि भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। खेल कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच 23 जुलाई से तोक्यो में होंगे।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles