नई दिल्ली। सबके अपने शौक होते है, सबके अपने तरीके होते है खुश होने के। तो इसमें कुछ लोग ऐसे होते है जिनको घूमना बहुत पसंद होता है, और नई नई जगहो पर जाकर नई नई चीजों को देखते है। लोग देश विदेश की कई सारी खुबसूरत जगह पर जाकर शहरों की खुबसूरती का मजा लेते है । परंतु जब बात देश भारत की आती है तो भारत में भी कई सारी ऐसी जगह हैं जहां पर आप घूमने जा सकते है।
लॉकडाउन के बाद आप भी जा रहे है ऑफिस, तो इन बातों का रखें ध्यान
घूमने के हैं आप भी शौकिन, तो जरुर जाएं ‘हैदराबाद’, जरुर देखें यहां की खुबसूरती
भारत में पहाड़ों से लेकर राजस्थान तक, हर जगह हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां की खूबसूरती सुंदर वातावरण, धार्मिक और ऐतिहासिक जगह और स्वादिष्ट भोजन हर किसी को अपनी और आकर्षित करते हैं। वहीं, ज्यादातर लोग ऐसा ट्रिप चाहते हैं, जहां उन्हें काफी अच्छी जगह घूमने को मिले और वो भी बजट में। इसलिए हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
1. गोवा- गोवा भारत की सबसे खुबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल होता है। गोवा की बात करें तो गोवा घूमने के लिए जितनी सही जगह है, उतनी ही बजट में है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और सुंदर बीच पर समय बिताते हैं। यहां आपको खूबसूरत बीच, पुराने किले, स्थानीय बाजार और ताड़ के पेड़ देखने को मिल जाएंगे। ये सभी जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां की सबसे खास बात है कि आप बाइक किराए पर लेकर घूम सकते हैं, जिसका अपना अलग मजा है।
2. पड्डचेरी- पंड्डचेरी ऐसी जगह है जहां पर जाकर आप विदेश जैसा महसूस कर सकते है। इस शहर की खुबसूरती आपको बहुत अच्छा अनुभव दे जाएगी। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ जा सकते है,अपने पार्टनर के साथ जा सकते है। यहां सड़कों की सैर करने का भी अपना अलग मजा है। आप अगर यहां जाते हैं, तो आप पैराडाइज बीच जरूर जाएं। यहां आप अच्छी फोटोग्राफी, वाटर स्पोर्ट्स, स्वादिष्ट भोजन और सूर्योदय का आकर्षक नजारा देख सकते हैं।
3. ऋषिकेश- भारत में रहकर ऋषिकेश ना जाए ऐसा हो नहीं सकता है परंतु अगर आप ऋषिकेश नहीं गए है तो एक बार जरुर जाए। भारत के उत्तराखंड में बसा ऋषिकेश हमेशा ही अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां का ट्रिप प्लान करना भी काफी सस्ता है। यहां आप प्राचीन मंदिर, राफ्टिंग, वाटर स्पोर्ट्स, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और माउंटेन बाइकिंग जैसी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश में समय गुजारना अपने आप में एक अलग अनुभव है।