spot_img
40.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

Tokyo Paralympic 2020: तोक्यो से आई एक और खुशखबरी….

नई दिल्ली। आज जापान की राजधानी में जारी पैरालिंपिक खेलों (Tokyo Paralympic 2020) में भारत की ‘चांदी’ हो गई। टेबल टेनिस में भाविनाबेन के बाद ऐथलेटिक्स में निषाद कुमार ने भी सिल्वर मेडल जीत लिया। ऊंची कूद T47 event में भाग लेने वाले निषाद ने 2.06 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

https://twitter.com/ParalympicIndia/status/1431951943790780423

 

निषाद कुमार ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने तोक्यो पैरालिंपिक का टिकट भी हासिल किया था। फरवरी 2021 में वह साई बेंगलुरु कॉम्पलेक्स में कैंप के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन्होंने न केवल महामारी को मात दी, बल्कि तोक्यो की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

https://twitter.com/virendersehwag/status/1431966209373704194

 

टूर्नामेंट में भारत का दूसरा मेडल है। इससे पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने आज सुबह ही देश को सिल्वर मेडल दिलाया था। भाविना बेन को क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को चीन की झाउ यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्हें यिंग ने सीधे मुकाबले में 7-11, 5-11, 6-11 से शिकस्त दी। हालांकि, इसके बावजूद वह तोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने में सफल रहीं।

सचिन तेंदुलकर ने पैरालंपिक खेलों के लिए मांगा देश का समर्थन, बताया वास्तविक नायक

उल्लेखनीय है कि निषाद ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने तोक्यो पैरालिंपिक का टिकट भी हासिल किया था। इसके बाद फरवरी 2021 में वह साई बेंगलुरु कॉम्पलेक्स में कैंप के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन्होंने न केवल महामारी को मात दी, बल्कि तोक्यो की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Tokyo Paralympics 2020: Bhavina Patel ने टोक्यो में रचा इतिहास

भारत के टोक्यो पैरालिंपिक में विनोद कुमार ने रविवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो के F52 कैटेगरी में 19.98 मीटर के थ्रो के साथ एशियन रिकॉर्ड कायम किया। विनोद ने अपने 6 अटेंप्ट में 17.46 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.20 मीटर, 19.91 मीटर, 19.81 मीटर के थ्रो किए। उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो माना गया. इस दूरी के साथ ही विनोद कुमार ने एशियन रिकॉर्ड कायम किया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles