spot_img
31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Trains Accident: चेक गणराज्य में हुआ भयानक रेल हादसा, 4 की मौत, 23 लोग हुए घायल

Trains Accident: चेक गणराज्य में हुआ भयानक रेल हादसा, 4 की मौत, 23 लोग हुए घायल

Breaking Desk | BTV Bharat 

चेक गणराज्य में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। यहां एक यात्री रेलगाड़ी और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने आज हादसे के बारे में जानकारी दी है। चेक गणराज्य के गृह मंत्री विट रकुसन ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 23 यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना कल देर रात प्राग से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में पर्डूबिस शहर में हुई। गृह मंत्री विट रकुसन ने बताया कि यात्री रेलगाड़ी निजी कंपनी ‘रेजियोजेट’ की थी।

हादसे के समय ट्रेन 300 से अधिक यात्री सवार थे

परिवहन मंत्री मार्टिन कुप्का ने बताया कि प्राग और देश के पूर्वी भाग के बीच प्रमुख रेल लाइन पर परिचालन को बंद करना पड़ा है,अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने दुर्घटना को एक बड़ी त्रासदी बताया और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय ट्रेन 300 से अधिक यात्री सवार थे। ट्रेन स्लोवाकिया की सीमा के करीब पश्चिमी यूक्रेनी शहर चोप की ओर जा रही थी। स्थानीय अग्निशमन विभाग कूी ओर से चेक टीवी को बताया गया कि, मालगाड़ी कैल्शियम कार्बाइड ले जा रही थी।

ये भी पढ़े: Operation Blue Star: “ऑपरेशन ब्लू स्टार” की 40वीं बरसी पर पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा, स्वर्ण मंदिर परिसर के अंदर लगे नारे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles