spot_img
30.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

कोरोना पीड़ितों के लिए Virat-Anushka आए आगे, दान किए 2 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। कोविड काल में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और पति क्रिकेटर विराट कोहली लोगों की मदद के लिए आगे आए है। दोनों सेलेब्स ने मिलकर 2 करोड़ रुपए दान किए है। इस कड़ी में कोरोना पीड़ितो की मदद के लिए कई सारे सेलेब्स आगे आ चुके है जो कि देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे है। जाहिर है कि इस वक्त देश को मदद की जरुरत है क्योंकि चीजें इतनी खराब हो चुकी है।

दरअसल विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही दोनों ने मदद के लिये दो करोड़ रुपये का दान किया है। उनका लक्ष्य सात करोड़ रुपये जुटाने का है। जिसके लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है।

अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ रहा है। हमारा हेल्थकेयर सिस्टम कई मुश्किलों का सामना कर रहा है, अपने लोगों को तकलीफ में देख मेरा दिल दुखता है। इसलिए मैंने और विराट ने एक अभियान की शुरुआत की है, कोविड 19 रिलीफ के लिए फंड इक्ट्ठा करने के लिए। हम सभी मिलकर इस संकट से उभरेंगे।

इस मुश्किल समय में आपका योगदान लोगों की जान बचा सकेगा। इस बात की भी जानकारी दी है एक्ट्रेस ने कि यह अभियान केटो पर सात दिन तक चलाया जाएगा। इससे जुटायी गयी धनराशि एसीटी ग्रांट्स नामक संस्था को दी जाएगी जो कि ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में काम करती है।

वहीं क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वायरस के खिलाफ जंग में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, – हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है। हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है हम जरूरतमंद लोगों के लिये पर्याप्त धन जुटा सके। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिये आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले सोनू सूद,अक्षय कुमार, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और जैकलीन इत्यादि सेलेब्स मदद के लिए आगे आए है। और भी कई सारे सेलेब्स है जो हर दिन किसी ना किसी तरह से लोगों की मदद कर रहे है। कोरोना की दूसरी लहर ने हर किसी को काफी परेशान करके रखा है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 6:45 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles