नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) एक जाना माना चेहरा है। हर तरह की फिल्में करके अपनी हर फिल्म से खुद को साबित किया है एक्ट्रेस ने। लेकिन अब लगता है कि ऋचा चड्ढा बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ अपना रुख मोड़ रही हैं। इस बारे में ऋचा ने खुद ही हिंट दिया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है या नहीं ये कहना तो मुश्किल है।
अफगानिस्तान के Salim Khan ने बॉलीवुड में इस तरह से बनाया करियर
दरअसल ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने फैंस के साथ सवाल जवाब का सिलसिला शुरू किया। ऋचा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ Ask Me Anything का सेशन शुरू किया।
View this post on Instagram
जिसमें उनके कई फैंस ने उनके कई सारे सवाल किए। जिनका जवाब ऋचा चड्ढा ने भी खुलकर दिया। इसी दौरान एक शख्स ने ऋचा चड्ढा से सवाल किया कि आप अगली बार फिल्म में नजर आने वाली हैं? इस सवाल के जवाब में ऋचा चड्ढा ने कहा, ‘हाल ही में कुछ स्क्रिप्ट्स के लिए ना कहा है। मैं इस समय कुछ लिख रही हूं और निर्माण कर रही हूं। और हां एक फिल्म भी है लेकिन वो विलायती है।’
क्यूं, रॉकस्टार होने के बावजूद भी Ranbir Kapoor सुपरस्टार की लिस्ट में नहीं हुए शामिल
ऋचा के इस जवाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस सवाल जवाब के सेशन के दौरान कई लोगों ने ऋचा चड्ढा से अली फजल को लकेर भी सवाल किए। जिनका जवाब भी ऋचा ने अपने अलहदा अंदाज में दिया। इस दौरान कई मजेदार सवाल भी लोगों ने ऋचा से किए। तो वहीं कई लोगों ने उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बातचीत की।
ऋचा ने इस दौरान ये भी बताया कि उनकी फिल्म ‘फुकरे’ को लेकर भी कुछ- कुछ प्लानिंग चल रही है। हालांकि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के तीसरे पार्ट के बारे में पूछे जाने पर ऋचा ने कहा कि फिल्म उनका किरदार ‘नगमा’ मर चुका है तो उन्हें अब इससे लेना- देना नहीं है। देखना होगा आगे क्या है और एक्ट्रेस क्या करेंगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।